नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा, संवाददाता। होली के बाद सोमवार से शादी-विवाह का सीजन फिर से शुरू होने जा रहा हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मार्च से जून तक 28 शुभ मुहूर्त हैं। इन तिथियों के चलते शहर के बैंक्वेट हॉल, होटल, कैटरिंग, बैंड-बाजा आदि की बुकिंग बढ़ने लगी हैं। ज्योतिष सुनील शुक्ला ने बताया कि मार्च महीनें में 9,10, 11 और 12 मार्च शुभ मुहुर्त हैं। अप्रैल में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, और 29 अप्रैल को शादियों के लिए अनुकूल तिथियां बताई गई हैं। इसके अलावा मई में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 मई को भी शुभ योग बन रहे हैं। जून महीनें में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 जून को भी शुभ विवाह के लिए अच्छे मुहूर्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार शादियों के लिए कुल 28 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। इन तिथियों को लेकर शहर में शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.