बदायूं, दिसम्बर 6 -- बदायूं। शादियों के सीजन शुरु होने के साथ हाईवे समेत शहर के विभिन्न मार्गों पर जाम लगना आम बात हो गई है। बारातघरों की की अव्यवस्थित पार्किंग लगातार लोगों के लिए बड़ा संकट बनती जा रही है। शहर के अधिकांश बारात घरों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण वैवाहिक कार्यक्रम में आने वाले मेहमान अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। जिससे मुख्य मार्गों पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के बरेली-मथुरा हाइवे पर स्थित एक मैरिज लॉन में होने वाले वैवाहिक समारोह के दौरान अक्सर नवादा चौराहे से लेकर दातागंज तिराहे तक जाम लग जाता है। गुरुवार रात भी मैरिज लॉन में एक विवाह समारोह के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसी बीच किसी राहगीर ने टीएसआई को जाम लगने की सूचना दी। जाम की सूचना पर टीएसआई मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.