लखीमपुरखीरी, मई 25 -- पड़रिया तुला। श्री लक्ष्मी नारायण नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 के अंतिम लीग मुकाबले में शादाब 11 दाउदपुर की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसके अलावा एसआरएस टाईगर्स,भानपुर वारियर्स पड़रिया पेंथर की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जिनके बीच 25 मई को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। शनिवार की रात मलूकापुर क्रेसर मैदान पर सादाब 11 दाउदपुर ने अपना अंतिम लीग मुकाबला भानपुर वारियर्स से खेला। जिसमें भानपुर वारियर्स ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन सादाब 11 दाऊदपुर की टीम की घातक गेंदबाजी के सामने उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और महज 51 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- भविष्य में और भी भव्य होगा टूर्नामेंट : डॉ. सुनील खवाड़े जवाब में खेलने उतरी सादाब 11 की टीम ने महज 6 ओवरों में...