लखीमपुरखीरी, मई 21 -- क्षेत्र के मलूकापुर क्रेसर पर चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैचों में कमल खाद भण्डार लगातार अपना तीसरा मैच हारते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं दूसरे मुकाबले में शादाब मेडिकल की टीम ने अपने दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की है। बुधवार की रात मलूकापुर क्रेसर ग्राउंड पर दो अहम मुकाबले खेले गए। पहला मैच दा ट्रेप 11 व कमल खाद भण्डार की टीम के बीच खेला गया। जिसमें दा ट्रेप 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 99 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कमल खाद भण्डार की टीम 80 रन पर ही सिमट गई। दा ट्रेप 11 ने यह मैच 20 रन से अपने नाम किया। दा ट्रेप 11 की तरफ से ताबड़तोड़ 44 रन व गेंदबाजी में 2 विकेट लेने वाले खिलाड़ी शनी को मैन आफ दा मैच पुरुस्कार दिया गया। वहीं दूसरे मुकाबले म...