नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- पाकिस्तान ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में शादाब खान के शतक की बदौलत एक विकेट से हराया। 154 के स्कोर तक 9 विकेट गंवाकर हार के करीब पहुंच चुकी पाकिस्तान की टीम को शादाब खान ने शतकीय पारी खेलकर ऐतिहासिक जीत दिलाई। शादाब ने हारिस राउफ के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए 80 गेंद में 89 रन की साझेदारी करके टीम को जीत के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ट्राई सीरीज में लगातार दूसरी हार है। इंग्लैंड ने बेन डकेट के शतक की बदौलत 46.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और एक समय ऑलआउट के कगार पर खड़ी थी लेकिन शादाब खान के नाबाद 113 रनों की बदौलत टीम ने इंग्लैंड को धूल चटाई। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन ने तीन, गस एटिंकसन और लियाम ने 2-2 विकेट चटकाए। यह भी पढ़ें- विराट ...