शादाब की अगुवाई में एनडीआरएफ ने जीता इंटर-जोनल स्विमिंग खिताब
बिजनौर, सितम्बर 24 -- बिजनौर के मौहम्मद शादाब रहमानी की अगुवाई में 02वीं वाहिनी एनडीआरएफ कोलकाता ने इंटर-जोनल स्विमिंग प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। टीम ने प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। नई दिल्ली के छावला स्थित 25वीं वाहिनी बीएसएफ के स्विमिंग पूल में आयोजित प्रतियोगिता में एनडीआरएफ के चार जोन की टीमों ने प्रतिभाग किया। 02वीं वाहिनी की टीम ने 11 स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक हासिल किए। 13वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम उपविजेता रही। बिजनौर निवासी इंस्पेक्टर मौ. शादाब रहमानी ने विजेता टीम का नेतृत्व किया। टीम की इस उपलब्धि पर 02वीं वाहिनी एनडीआरएफ के कमांडेंट मनीष रंजन ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।--जल यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.