शादाब असलम ने अपर नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया
प्रयागराज, मई 19 -- अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने मंगलवार को नगर निगम में अपर नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। दीपेंद्र यादव की जगह शादाब असलम अपर नगर आयुक्त बनाए गए हैं। नगर आयुक्त साईं तेजा ने शादाब असलम को नई जिम्मेदारी सौंपी। 2212 बैच के पीसीएस अधिकारी शादाब असलम अपर नगर आयुक्त बनाए जाने के पहले सेमीखेड़ा चीनी मिल के महाप्रबंधक थे। शादाब को ज्योति मौर्या के स्थान पर चीनी मिल का महाप्रबंधक बनाया गया था। मऊ जिले के रहने वाले शादाब ने 10 साल तक प्रयागराज में रहकर पीसीएस की तैयारी की। यहां रसूलाबाद, तेलियरगंज और मम्फोर्डगंज में रहे। पीसीएस बनने के बाद रायबरेली, लखीमपुर खीरी में एसडीएम रहे शादाब झांसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.