लखनऊ, जून 13 -- गोमती नगर विस्तार पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में पांच माह से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह बिष्ट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी गोमती नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गोमती नगर, विस्तार, हुसैनगंज समेत कई थानों में 30 आपराधिक मुकदमें हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मामले कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जमीन बेचने, धोखाधड़ी के हैं। गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी गौरव बाजपेयी ने बताया कि आरोपी गोमती नगर विनीत खंड निवासी हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह को नई दिल्ली चाणक्यपुरी से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर जमीन बेची और बिजली का कनेक्शन करावाया था। आरोपी के खिलाफ 21 जनवरी को गोमती नगर विराम खंड के विरेंद्र कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। आरोपी के खिलाफ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने...