शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, कई राज्यों में की 19.47 लाख की धोखाधड़ी
हापुड़, जुलाई 11 -- साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन साइबर वज्र के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बैंक खाते का इस्तेमाल कर देश भर में करीब 19.47 लाख रुपये का फ्राड किया है। पुलिस की रडार पर अभी एेसे अन्य कई लोग हैं जो इस अपराध से जुड़े हैं। जिनके बारे में पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश परआपरेशन साइबर वज्र चलाया जा रहा है। जिसमें एनसीआरपी, समन्वय, प्रतिबिंब पोर्टलों और डिजिटल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा रही है। जांच बैंक आफ बड़ौदा हापुड़ शाखा का एक खात संदेह के घेरे में आया है। जब नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस खाते का रिकार्ड खंगाला गया तो पता चला कि देश भर से कुल सात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.