हापुड़ संवाददाता, जून 19 -- UP News: यूपी के हापुड़ में कारोबारी के यहां करोड़ों की डकैती डालने वाले शातिर बदमाश श्याम को पुलिस ने मार गिराया है। फरार बदमाश पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरुवार की देर रात हापुड़ देहात और कोतवाली हापुड़ नगर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और बाइक बरामद की है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात कोतवाली हापुड़ नगर थाना प्रभारी मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन स्पीड बढ़ाकर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर लिया। सूचना ...