शातिर लुटेरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वारदात का हुआ पर्दाफाश
हापुड़, मार्च 25 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ततारपुर गोल चक्कर के पास दिनदहाड़े युवक से पर्स लूटने की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए तीन हजार रुपये, आधार कार्ड, दो चाकू और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी राहुल शर्मा ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि बीती 17 मार्च को वह ड्यूटी करके अपने घर ऑटो में सवार होकर लौट रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे वह ततारपुर गोल चक्कर पर उतरा था। इसके बाद वह चालक को किराया देने के लिए अपना पर्स निकालकर 20 रुपये दे रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक उसके हाथ से पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पर्स लूटने के दौरान पीड़ित सड़क पर गिरकर चोटिल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.