इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने डीएम के आदेश पर बाइक चोरी करने वाले शातिर गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगलीडर समेत चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि गैंग का सरगना सुमित उर्फ लुक्का निवासी नगला चौधरी सैफई है। जबकि गैंग के अन्य सदस्य शीलू निवासी परौंख मैनपुरी, सुखवीर उर्फ नेता निवासी नगला बाबा वैदपुरा और बृजेश निवासी मुडियापुरा आगरा हैं। आरोपी विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी कर एक जगह इकट्ठा करते थे। इसके बाद बाइकों का रंग-रूप बदलकर, फर्जी नंबर प्लेट व कागज तैयार कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। इस अवैध कमाई को आपस में बांट लेते थे। आरोपियों के खिलाफ इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद समेत अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पहले ही इन्हें गिरफ्तार क...