शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद
पीलीभीत, मार्च 13 -- हाईवे व भीड़भाड़ वाले इलाकों से चार माह में पांच बाइकें चोरी करने वाले शातिर चोर ने बिलसंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झाड़ियों में छिपाकर रखीं गईं बाइकों को पुलिस ने बरामद किया है। दो बाइक बीसलपुर और तीन बिलसंडा से चोरी हुईं थीं। बिलसंडा और बीसलपुर थाना क्षेत्र में पिछले कई महीने से बाइक चोर गिरोह सक्रिय था। ईंटगांव पुलिस चौकी के पास सब्जी बाजार से भितेरा के महेन्द्रपाल, बुधौली के फुलशाह, कैचुआ बाजार से टेहरी के राधेश्याम व बीसलपुर में बैंकट हाल के बाहर से ज्योराह कल्यानपुर के अंशुल व अहिरपुरा नगला के मुकेश कुमार की बाइक चोरी हुई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.