बहराइच, अप्रैल 5 -- बहराइच, संवाददाता । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के किला महाजनी मोहल्ले में शनिवार देर रात नगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले में वांछित शातिर बदमाश पकड़ने गई पुलिस पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया। दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। बदमाश को छुड़ा ले गए। बदमाश फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़ित दरोगा ने छह से अधिक को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विशेष सिंह एक जानलेवा हमले के प्रकरण में शातिर बदमाश बरकतउल्ला उर्फ डोकोमो को पकड़ने उसके घर दबिश पर गए थे। उसे धर दबोचा । इसी दौरान बरकतउल्ला उर्फ डोकोमो के ललकारने और परिजनों को हमले को उकसाने पर उसके भाई रफीकउल्ला, उसकी मां राबिया बेगम, नजीर अहमद आदि ने लाठी डंडे, धारदार हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।हमले में उपनिरीक्...