बुलंदशहर, फरवरी 2 -- गुलावठी। पुलिस ने एक शातिर पशु चोर को चोरी किये गये पशुओं को बेचकर प्राप्त किये 40 हजार रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त गाडी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक पुत्र सुभाष उर्फ महेश निवासी दक्षिणी दिल्ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का चोर हैं। जिसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पशु चोरी किये जाते हैं तथा उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता हैं। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 30 अक्टूबर 2025 को ग्राम छपरावत से कुछ बकरे व बकरी तथा 9 दिसंबर 2025 को ग्राम ईसापुर से कटरा चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.