आगरा, फरवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका के सभासद की जेब से अज्ञात शातिर ने 30 हजार रुपये व जरूरी कागजात पार कर दिए। इस मामले में सभासद की ओर से कोतवाली पुलिस को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गंजडुंडवारा कोतवाली में दी तहरीर में पालिका सभासद विजय कुमार गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मोहल्ला घासी ने बताया है कि गत सोमवार की दोपहर वह अपनी बाइक से घर से सहावर रोड स्थित अपने प्लांट पर जा रहे थे, रास्ते में एक अज्ञात युवक ने हाथ देकर उन्हें रोका और घबराए अंदाज़ में अपने भाई का एक्सीडेंट होना बताकर सहावर अड्डे तक के लिए लिफ्ट मांगी। इसके बाद सभासद ने उसे अपनी बाइक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.