शातिर ने छोला-भटूरा विक्रेता को लगाई 99 हजार रुपये की चपत
प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस में शातिर ने एक दुकानदार को 99 हजार रुपये की चपत लगा दी। उसने पहले एक परिचित को अस्पताल में भर्ती होने की बात बताकर तत्काल चार हजार रुपये भेजने का झांसा दिया और फिर खाते से रुपये निकाल लिए। सिविल लाइंस पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।अशोक नगर नेवादा निवासी चंद्रमोहन कुमार की सिविल लाइंस में रोबोट चौराहा के पास छोला-भटूरा की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ मई की दोपहर करीब दो बजे एक युवक उनकी दुकान पर आया। खाना खाने के बाद उसने कहा कि उसका एक परिचित अस्पताल में भर्ती है और उसे तत्काल चार हजार रुपये भेजना हैं। नकद चार हजार रुपये देने की बात कहकर स्कैनर दिया। कई बार अनुरोध करने और अस्पताल में भर्ती मरीज की बात कहकर रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद युवक ने नया ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.