बिजनौर, मार्च 14 -- बिजनौर। दूसरे समुदाय के वाहनों में आग लगाने के आरोपी अबुजर शमीम राईन के गिरफ्तार होने पर उसको पैसे का लालच देकर उकसाने वाले शातिर जैद ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। इसके चलते पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पकड़े गए अबुजर ने पुलिस को बताया था कि बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने रिश्तेदार जैद निवासी लुकमानपुरा, किरतपुर से मदद मांगी थी। जैद ने टेलीग्राम के माध्यम से उसका संपर्क अबूबकर नामक व्यक्ति से कराया, जिसने उसे दूसरे समुदाय के वाहनों में आग लगाने के लिए उकसाया और रुपये देने का लालच दिया। पुलिस अबुजर को उकसाने वाले जैद व अबूबकर की तलाश में जुटी है।सूत्रों के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.