मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- शहर कोतवाली पुलिस ने सर्राफ की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पांच सोने की अंगूठी बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है। थाना प्रभारी कोतवाली बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि गत तीन जनवरी को नवीन कुमार शर्मा निवासी मोतीमहल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी दुकान सर्राफा बाजार में बैठा हुआ था। सोने के जेवरात खरीदने के बहाने आए आरोपी ने दुकान से सोने की पांच अंगूठी चोरी कर ली थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज चोर की तलाश शुरु कर दी। सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने चरथावल रोड से शातिर चोर नाहिद हसन निवासी गांव नगला रियावली थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर सोने की पांच अंगूठी बरामद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.