गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम की अपराध शाखा सेक्टर-39 ने न्यू कॉलोनी में चोरी मामले में जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक शातिर चोर को पकड़ा। जिसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और चोरी के पैसों से खरीदी गई एक नई बाइक बरामद हुई है। मामला 17 मार्च 2026 का है जब अर्बन एस्टेट, न्यू कॉलोनी स्थित दयाल मार्केट के पास एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने बड़ी मात्रा में नगदी और जेवरात पार कर दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना न्यू कॉलोनी में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी रोहित निवासी गांव चिलहेटा, जिला बांदा, यूपी तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी से सोने के दो हार,एक मंगलसूत्र , पांच जोड़ी बालियां, एक मांग टीका, चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.