उन्नाव, मार्च 15 -- बीघापुर। पुलिस ने मैकूतेली मार्ग स्थित सातन मोड के पास रविवार सुबह दबिश देकर शातिर चोर को माल सहित गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे में संचालित मधुकर मार्केट में 25 फरवरी को ज्वैलर्स की दुकान में चोरी तथा बहुराजमऊ गांव में गिरीश पांडे के 24 फरवरी की हुई चोरी तथा शनिवार को निशा चौरसिया और वकील राहुल सिंह के यहां हुई चोरी का खुलासा न होने से पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था। सीओ मधुप नाथ मिश्र ने चोरी के खुलासे के लिए लालकुआं चौकी प्रभारी सुनील अवस्थी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। पुलिस ने चोरी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही थी। पुलिस टीम ने मैकूतेली मार्ग स्थित सातन मोड के पास दबिश देकर नगर पंचायत बीघापुर के शंकरनगर के रहने वाले शातिर चोर नीरज चौरसिया उर्फ हीरो पुत्र राजाराम को तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.