फतेहपुर, जनवरी 9 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के चकनथन पुर गांव के पास शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने एक शातिर चोर को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। वह रास्ते से चोरी कर भाग रहा था। पुलिस संग ग्रामीण उसके पीछे लगे हुए थे। पुलिस पकड़ कर आरोपी को थाने ले गई। शातिर पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जिस बाइक से वह भाग रहा था वह चोरी की है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पूछताछ जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...