शातिर चोर इरफान को खोजने रांची पहुंची जयपुर की पुलिस
रांची, अगस्त 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बिहार के सीतामढ़ी का शातिर चोर इरफान उर्फ बाबा उर्फ उजाले ने राजस्थान में भी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब मंगलवार को जयपुर के सोडाला थाने की पुलिस रांची पहुंची। अरगोड़ा थाना से इरफान उर्फ उजाले के बारे में जानकारी हासिल की। जिन लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है, उनकी भी जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि सोडाला थाना क्षेत्र में 2025 में एक व्यवसायी के घर से पांच लाख नगदी के अलावा एक करोड़ से अधिक के जेवरात की चोरी हुई थी। सोडाला थाना की पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि चोरी की वारदात को इरफान उर्फ उजाले ने अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: घर से सोने का कड़ा लेकर चोर हुआ फरार, केस इसके बाद सोडाला थाना की पुलिस रांची पहुंची। पुलिस की टीम ने इरफान के घर और उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.