हरदोई, जनवरी 23 -- सांडी। बीते साल के अक्तूबर में कस्बा स्थित रोजगार सेवक के बंद घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी की घटना में शामिल शातिर गैंगलीडर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब डीएम की अनुमति के बाद पुलिस ने गैंगलीडर और सदस्य पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। 24 अक्तूबर को भैयादूज के मौके पर कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी और ग्रामसभा श्रीमऊ के रोजगार सेवक संजय राजपूत घर पर ताला बंद कर परिवार समेत ससुराल गए थे। चोरों ने घर और अलमारी के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पार कर दी थी। लौटने पर संजय की ओर से पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दरवाजे पर खड़े दो व्यक्तियों के फुटेज के साथ तहरीर देकर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। नतीजन सप्ताह भर की जांच और सुरागरशी के बाद पुलिस ने बघौली रोड स्थित बंद भट्ठे के पास हुई मुठभे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.