हापुड़, मार्च 1 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी आसपास के क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने के लिए आया था। आरोपी उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा लेकर आता था। पकड़े गए आरोपी की जनपद हरदोई के थाना गोपीगंज पुलिस को एनडीपीएस के एक मामले में काफी समय से तलाश की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि सिकंदगेट चौकी प्रभारी सुमित कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ शनिवार की देर रात फ्लाईओवर से मोहल्ला मोती कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम को सामिया गार्डन की चारदीवारी के पास कंधे पर पिट्टू बैग लेकर संदिग्ध हालत में आ रहा था। पुलिस टीम ने व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस...