शातिर गांजा तस्कर को दबोचा
बांदा, जून 26 -- पैलानी। संवाददाता थाना जसपुरा पुलिस ने छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.06 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया है। अमारा चौकी प्रभारी आकाश ने बताया कि गुरूवार रात चेकिंग के दौरान आरोपी जगदीश पुत्र रामकृपाल निवासी बरेहटा थाना जसपुरा को अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के पास से एक पन्नी में 01 किलो 60 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेहटा खदान में ट्रक चालको को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उनको अधिक दामों पर बेचता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.