मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आरडीएस कॉलेज के पास से कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कुढ़नी के दरियापुर कफेन निवासी शिवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उसको हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर की तलाश तेज कर दी है। वहीं, पूछताछ के बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम छापेमारी में जुटी है। पूछताछ में शिवा ने तुर्की इलाके के एक सप्लायर का बताया नाम था। उसकी निशानदेही पर सप्लायर और उसके सिंडिकेट के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस सप्लायर का नाम सामने आया है, उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। शिवा की निशानदेही पर पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट के नेटवर्क को ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.