मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रोहाना मार्ग से चैकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी उज्जवल त्यागी निवासी गांव कुतबुपुर थाना छपार हाल इन्द्रा कालोनी थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- तमंचा-कारतूसों समेत दो शातिर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- रामनगर पुलिस ने 20 हजार के ईनामी बदमाश समेत दो को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...