देवरिया, फरवरी 8 -- बरहज, हिंदुस्तान संवाद। भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को एसओजी पहुंची। एसओजी टीम को देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। हालांकि पुलिस किस मामले में गई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। शाम को करीब छह बजे एसओजी गाँव पहुंची। एक शातिर अपराधी के घर पहुंचकर उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन बदमाश का कोई पता नही चल सका। इसके बाद एसओजी कुछ नसीहत देकर लौट गई। बताया जाता है एक पुराने मामले में वांछित अपराधी की तलाश एसओजी को है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.