मिर्जापुर, मार्च 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता आईजी आरपी सिंह ने कैंप कार्यालय पर सोमवार विंध्याचल परिक्षेत्र के कानून व्यवस्था की समीक्षा की। परिक्षेत्र के तीनों जिलों के एसपी मौजूद रहे। आईजी ने कहाकि शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करें। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी रखें। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। आईजी ने अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहाकि लम्बित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराएं। वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी, शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का सम्पूर्ण समाधान दिवस/समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से समाधान कराएं। रात में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाएं...