शातिरों ने यूपीआई जनरेट करके खाते से 5.13 लाख रुपये उड़ाए
अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शातिर हैकर्स ने यूपीआई जनरेट करके युवक के खाते से पांच लाख रुपए पार कर दिए। वह बैंक पहंुचा तो कोई संतोष जनक जबाव नहीं मिल सका। अब पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इगलास थाना क्षेत्र के गांव नगला अहिवारी निवासी दिनेश कुमार किसान हैं। उनका सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। आरोप है कि यूपीआई जनरेट करके किसी शातिर ने खाते से 18 अप्रैल और पांच मई के बीच पांच लाख 13 हजार रुपए पार कर दिए। वह बैंक रुपए निकालने पहंुचे तो खाता देख दंग रह गए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो कोई संतोष जनक जबाव नहीं मिल सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.