प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अशोक नगर निवासी संजीव जैसवार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने बैंक खाते से 86 हजार रुपये उड़ा दिया। कैंट थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है।अशोक नगर निवासी संजीव जैसवार की तहरीर के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने दो बार में यूनियन बैंक के खाते से 86 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर दिया। जिस खाते में रुपये गए हैं, वह प्रदीप श्रीवास्तव के नाम पर दिख रहा है। संजीव ने बताया कि बैंक से मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- फौजी व कारोबारी समेत चार लोगों से 8.74 लाख रुपये की ठगी कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.