मथुरा, अगस्त 1 -- मथुरा में भी डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर ठगी की है। पुलिस अधिकारी बन बेटे को हिरासत में लेने की कहकर पिता से 2.24 लाख रुपये की साइबर ठगी की है। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। हाईवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।कर्मयोगी गांव नवादा अड़ूंकी, हाइवे निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया कि छह जून को सुबह उनके व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका छोटा बेटा गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस हिरासत में है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया स्वरूप: धोखाधड़ी के वे तरीके जिनकी जानकारी हर भारतीय के लिए आवश्यक है उसने पीड़ित को मानसिक दबाव में लेते हुए बेटे को छुड़ाने के नाम पर तुरंत रुपये भेजने की मांग ...