मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के चक्की रासुलागंज की एक छात्रा से साइबर शातिरों ने 63 हजार की ठगी कर ली। ठगी करने वाले ने अपने को पुलिस पदाधिकारी बताकर एकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराया है। मामले को लेकर पूजा कुमारी ने मोतीपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें छात्रा ने तीन मोबाइल नंबर का जिक्र किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक मार्च को उसके फोन पर करीब सवा तीन बजे फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को पुलिस बताते हुए कहा कि एक लड़के से बात करती हो, हमारे पास उसका ऑडियो है। पैसे भेजो नहीं तो चार गाड़ियों से पुलिस तुम्हारे यहां पहुंचेगी। फोन करने वाले ने पीड़िता को डरा धमकाकर चार बार मे 63,200 रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एफआई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.