फतेहपुर, मार्च 13 -- बिंदकी, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र सरकंडी गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर में खिड़की के रास्ते घुसकर नगदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब चार लाख का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी अमित कुशवाहा उर्फ राजू कुशवाहा के दो मंजिला मकान के ऊपर बने कमरे को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोर कमरे की खिड़की के रास्ते अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखे करीब तीन हजार रुपये नगद तथा करीब चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। अमित कुशवाहा की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि उनके पति मुंबई में रहकर शटरिंग का काम करते हैं और वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। गुरुवार रात वह अपने बच्चों के साथ ऊपर बने कमरे के बाहर सो रही थीं। देर रात एक बच्चे को उल्टी...