कौशाम्बी, फरवरी 17 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव की एक महिला से शातिरों ने झांसा देकर करीब 77 हजार रुपये ठग लिए। बाद में फोन बंद कर दिया। सामान भी नहीं भेजा। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामपुर मड़ूकी गांव की सुषमा देवी पत्नी मंगर सरोज ने बताया कि नौ जनवरी 2025 को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने ऑफर देते हुए घरेलू सामान बेचने की बात कही। इसके बाद विभिन्न खातों में 77 हजार 700 रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने कहा था कि 20 दिन के भीतर बुक किए गए माल की डिलीवरी कर दी जाएगी। पीड़िता ने 24 जनवरी को फोन किया तो सभी नंबर बंद बताने लगे। ऐसे में पीड़िता को ठगे जाने का एहसास हुआ। मामले की जानकारी उसने परिजनों के साथ पुलिस को भी दी। इस संबंध में मंझनपुर इंस्पेक्टर सुनील कुमा...