प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के पुरैलीमखदूमपुर गांव निवासी राजकुमार पटेल का बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक की बाबागंज शाखा में है। बगैर कोई विड्रॉल फॉर्म भरे अथवा चेक लगाए साइबर शातिर ने उसके खाते से तीन बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज देखने के बाद खाता धारक को जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया। पीड़ित ने बैंक में प्रबंधक को शिकायती पत्र दिया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.