शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कार के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती दलेलगंज निवासी कुलदीप राठौर (करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी स्विफ्ट डिजायर कार बुकिंग पर चलाते थे। जानकारी के अनुसार कुलदीप रविवार को कुछ लोगों द्वारा बुकिंग पर शाहजहांपुर से पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव ले जाए गए थे। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे पुवायां में सड़क किनारे खेत में खड़ी कार में उनका शव देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक को गोली मारी गई है। पुलिस के अनुसार गोली गर्दन के नीचे पीठ की ओर लगी है। कार से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है, जिससे घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.