रांची, अप्रैल 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। वार्ड-41 के शाखा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में रांची नगर निगम की ओर से तालाबंदी किए जाने के बाद शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यह सामुदायिक भवन लंबे समय से गरीब और मजदूर वर्ग के परिवारों के लिए शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों का प्रमुख स्थल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम और वार्ड 41 की पार्षद द्वारा इस भवन को वार्ड कार्यालय में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि किसी भी हाल में इस भवन का उपयोग वार्ड कार्यालय के रूप में नहीं होने दिया जाएगा। यहां शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान सेक्टर-2 के धर्मेंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.