गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र स्थित तेनुआ टोल प्लाजा के समीप एक रिजॉर्ट में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सोमवार को सुबह संघ की शाखा लगाई गई। वर्ग प्रभारी और पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी व जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के साथ प्रशिक्षु नेताओं ने योग, व्यायाम किया। इसके बाद प्रार्थना के साथ शाखा का समापन हुआ। इसके पहले रविवार को जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला के साथ अन्य गायकों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति के गीतों से सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता विकास के लिये धैर्य व परिश्रम जरूरी: सहजानन्द राय सांसद रवि किशन ने ...दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए राष्ट्रभक्ति का गाना गाकर कार...