शाखा प्रबंधक से लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
अररिया, जुलाई 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। महथवा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अनुराग तिर्की से हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को स्थानीय आदर्श थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि इस मामले में शामिल चारों अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक आरोपी रूपेश कुमार पिता- महादेव स्वर्णकार, निवासी मिरदौल, थाना नरपतगंज, को लूटी गई एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।एसडीपीओ ने बताया कि 20 जून 2026 की शाम महथावा शाखा से स्कूटी पर फारबिसगंज लौट रहे शाखा प्रबंधक अनुराग तिर्की को हरिपुर के समीप दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने रोक लिया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शाखा प्रबंधक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.