सहारनपुर, मार्च 16 -- अंबेहटा। शकुंभरी देवी से भंडारा कर गंगोह लौट रहे श्रद्धालुओं की बस सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए। पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना है कि पुलिस को बार-बार फोन किए जाने के बाद भी पुलिस देरी से मौके में पहुंची। गंगोह सराय मोहल्ला निवासी 50-60 श्रद्धालु बस से शकुंभरी देवी से भंडारा कर बस से गंगोह लौट रहे थे। वह गांव चापरचीडी के पास पहुंचे तो सड़क किनारे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे गांव चापरचीडी के प्रधान प्रेमचंद सैनी और सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को बस से निकाला। अनेक महिलाएं घायल अवस्था मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.