सहारनपुर, मई 20 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। माता शाकुंभरी देवी धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर रास्ते में हमला कर महिलाओं से सोने के गहने व नकदी लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अहमदपुर निवासी ग्राम प्रधान ब्रह्म सिंह, संजय मास्टर समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद शामली के गांव हिरणवाड़ा निवासी यशपाल पुत्र रघुराज सिंह ने बताया कि वह सोमवार को अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से माता शाकुंभरी देवी धाम दर्शन करने गए थे। लौटते समय शाम करीब सात बजे ग्राम सढ़ोली हरिया के पास सामने से आ रही लकड़ी की ट्रॉली को बचाने के लिए उन्होंने ट्रैक्टर धीमा कर साइड किया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए बाइक सवार संजय मास्टर निवासी अहमदपु...