बाराबंकी, मार्च 23 -- हैदरगढ़। क्षेत्र के सतरही गांव में सोमवार को बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज के अनुयाई सेवादार विनोद कुमार के नेतृत्व में शाकाहार जनजागरण यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। शाकाहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सत्संग में प्रमुख वक्ता मास्टर अमर सिंह ने कहा कि आने वाला समय खराब है। इसलिए समय रहते सतर्क हो जाओ, नहीं बाद में पछताना पड़ेगा। उन्होंने लोगों को शाकाहारी और सदाचारी बनने का संदेश दिया। इस मौके पर सेवादार रामराज,बबलू मिस्त्री व रामसरण मौर्या आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.