शाकाहार और नशा मुक्ति के लिए पंकज महाराज का अभियान 20 से
मिर्जापुर, अगस्त 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के युवाओं को मांस-मदिरा से दूर रखने के लिए बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज 109 न्याय पंचायतों में 20 अगस्त से सत्संग का आयोजन करने का फैसला किया है। इसका शुभारम्भ मझवां ब्लाक के गेगरांव न्याय पंचायत से किया जाएगा। इसके बाद जिले के प्रत्येक न्याय पंचायत में प्रतिदिन सत्संग का आयोजन किया जाएगा।पंकज महाराज के सत्संग को सफल बनाने के लिए संस्था के अनुयायी जुट गए है। जय गुरुदेव संस्था के जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद के निर्देश पर कार्यक्रम के आयोजक लाल बहादुर सिंह, रामखेलावन यादव, उजाला सरोज और मलखान सरोज जिले भर के विभिन्न न्याय पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को सत्संग के लिए आमंत्रित करेंगे। पंकज महाराज सामाजिक बुराइयों की जड़ को समाप्त करने के लिए युवाओं को नशा मुक्ति और मांसाहार से दूर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.