बागपत, मई 15 -- बड़ौत। नगर के शहर स्थानक में गुरुवार को धर्मसभा आयोजित की गई। जिसमें जैन संत नरेश चंद्र मुनि ने प्रवचन करते हुए स्वस्थ जीवन जीने के लिए शाकाहार अपनाने पर बल दिया। श्रद्धालुओं के समक्ष प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि रात्रि में सोने से तीन से चार घंटे पहले भोजन करना चाहिए। रात्रि भोज का त्याग करने से ब्रह्मचर्य व्रत की साधना, निर्विघ्न रूप से पूरी हो जाती है। दुनिया भर में तनाव, कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है और समाज के युवा वर्ग भी इन बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। सप्ताह में एक दिन व्रत रखें। इसके अलावा मेहनत करके शरीर से ज्यादा से ज्यादा पसीना बहाने का प्रयास करें। शाकाहारी खाना ही स्वस्थ जीवन का आधार है। अपने साथ दूसरों को भी शाकाहार के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर अभिनव, सौरभ, मुकुल, अनुज, आशीष, सम्यक, सिद...