वाराणसी, फरवरी 19 -- कछवांरोड, संवाद। खजुरी (मिर्जामुराद) स्थित शाकाहारी ढाबे पर बुधवार देररात बकरे का मीट न परोसे जाने पर जिले में तैनात टीएसआई सुशील सरोज समेत पांच युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों से मारपीट कर भोजन और बर्तन पलट दिया। टीएसआई ने खुद को सीओ बताते हुए ढाबा बंद कराने का धौंस दिया। मामले में डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने टीएसआई पर कार्रवाई के लिए डीसीपी ट्रैफिक को रिपोर्ट भेजी है। राजस्थान निवासी नरपत सिंह का खजुरी में हाइवे किनारे पुलिस चौकी से सटा बन्ना ढाबा है। ढाबा मालिक नरपत सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात कार से पांच लोग पहुंचे और खाना लगाने के लिए कहा। ढाबे का कर्मचारी खाना लेकर गया तो टीएसआई ने बकरे के मीट की मांग की। कर्मचारी ने बताया कि यहां सिर्फ शाकाहारी भोजन मिलता है। इस पर सभी गाली-गलौज करने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.