शाकभाजी, मसाला एवं फूल की खेती के लिए मिलेगा अनुदान
मऊ, अगस्त 7 -- मऊ, संवाददाता। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि जनपद के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में संकर शाकभाजी, मसाला एवं फूल की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अनुदान योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत छोटे एवं सीमांत किसान, जिनके पास न्यूनतम चार बिस्वा भूमि उपलब्ध है, भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।उद्यान विभाग द्वारा संचालित इस योजना में विभिन्न फसलों के लिए लागत का 75 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक प्रोत्साहन अनुदान निवेश के रूप में प्रदान किया जाएगा। निदेशालय, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जनपद के लिए 49 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए 19.72 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.