शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा तेज करेगा सदस्यता अभियान
पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में रविवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक तुलसी मानस मंदिर, साहित्य समाज चौक के समीप हुई। इसमें स्वजातीय अर्चकों की सामान्य प्रशिक्षण गोष्ठी भी की गई। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार पर विशेष चर्चा हुई और इस दिशा में सामूहिक रूप से सक्रिय प्रयास करने पर बल दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गांव-गांव एवं घर-घर जाकर लोगों का सर्वे करने और सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जोर दिया गया। पाटन प्रखंड के लिए मृत्युंजय मिश्रा को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि हुसैनाबाद प्रखंड के लिए मनोज वैध को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.