शाकंभरी से निकल रही यूजीसी विरोधी यात्रा रोकी, पुलिस से नोकझोंक
सहारनपुर, अगस्त 30 -- यूजीसी के विरोध में रविवार को शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र से प्रस्तावित सवर्ण समाज की जन चेतना यात्रा पुलिस की रोक के चलते शुरू नहीं हो सकी। पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हवन-पूजन के बाद पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे लोगों को पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और सवर्ण समाज के लोगों के बीच नोकझोंक हुई। बाद में अधिकारियों ने समझाकर लोगों को वापस लौटा दिया। सवर्ण समाज ने 14 सितंबर को सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। पदयात्रा की जानकारी पर मिर्जापुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग एसडीएम और तहसीलदार ने भी पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे यात्रा निकालने पर अड़े रहे। राष्ट्रीय सवर्ण समाज जागरण यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.